ब्रिज में सीढ़ी नहीं, लोग परेशान

खलारी : खलारी शहीद चौक के समीप करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज पर फुटपाथ व सीढ़ी का निर्माण नहीं होने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मजबूरी में लोगों जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार कर आवागमन करते हैं. खलारी की एक बड़ी आबादी रेल […]

खलारी : खलारी शहीद चौक के समीप करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज पर फुटपाथ सीढ़ी का निर्माण नहीं होने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मजबूरी में लोगों जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार कर आवागमन करते हैं. खलारी की एक बड़ी आबादी रेल लाइन कीदूसरी ओर रहती है. जानकारी के अनुसार खलारी ओवरब्रिज निर्माण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के समीप ब्रिज पर चढ़ने के लिए सीढ़ी का निर्माण करना था. काम शुरू भी हुआ था, लेकिन फाउंडेशन तैयार होने के बाद काम अचानक बंद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >