तालाब से शव बरामद

सिल्ली : सिल्ली स्टेशन के समीप तालाब से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, उसके शव को रस्सी के सहारे पत्थर से बांध कर तालाब में फेंक दिया गया था. करीब 40 साल के इस व्यक्ति ने ब्लू पैंट व पीला टी शर्ट पहन रखा है. […]

सिल्ली : सिल्ली स्टेशन के समीप तालाब से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, उसके शव को रस्सी के सहारे पत्थर से बांध कर तालाब में फेंक दिया गया था.

करीब 40 साल के इस व्यक्ति ने ब्लू पैंट पीला टी शर्ट पहन रखा है. उसके नाम ठिकाने का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया है.

सर्पदंश से मौत :

भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड के बलकुदरा निवासी बिरसा मुंडा (70) की मौत बीती रात सर्पदंश से हो गयी. परिजनों ने बताया कि वह आंगन में सोये थे. इसी दौरान किसी सांप ने उन्हें डंस लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >