सिल्ली के तीरंदाज टाटा स्टील टीम में कोच बने

सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के तीरंदाज विकास उपाध्याय को टाटा स्टील फीडर सेंटर का कोच नियुक्त किया गया है. यह जानकारी तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के कोच शिशिर महतो ने दी. उन्होंने बताया कि विकास उपाध्याय सिल्ली केंद्र के सीनियर तीरंदाज थे. उन्होंने कई पदक भी जीते हैं. टाटा स्टील में पिछले दिनों […]

सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के तीरंदाज विकास उपाध्याय को टाटा स्टील फीडर सेंटर का कोच नियुक्त किया गया है. यह जानकारी तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के कोच शिशिर महतो ने दी. उन्होंने बताया कि विकास उपाध्याय सिल्ली केंद्र के सीनियर तीरंदाज थे. उन्होंने कई पदक भी जीते हैं.

टाटा स्टील में पिछले दिनों हुए साक्षात्कार के बाद उनका चयन कोच के लिए किया गया. उनके कोच बनाये जाने पर सिल्ली सेंटर के तीरंदाजों ने उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >