खदान में काम तीन घंटे ठप

सीसीएलकर्मी की पिटाई से गुस्साये कामगार खलारी/डकरा : शराब व्यवसायी मो इम्तियाज द्वारा सीसीएलकर्मी की पिटाई की जाने के विरोध में गुरुवार को केडीएच कोयला खदान में कामकाज तीन घंटे तक ठप रहा. सीसीएल कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा की गारंटी देने का आश्वासन मिलने के बाद काम शुरू हो सका. जानकारी अनुसार केडीएच में […]

सीसीएलकर्मी की पिटाई से गुस्साये कामगार

खलारी/डकरा : शराब व्यवसायी मो इम्तियाज द्वारा सीसीएलकर्मी की पिटाई की जाने के विरोध में गुरुवार को केडीएच कोयला खदान में कामकाज तीन घंटे तक ठप रहा. सीसीएल कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा की गारंटी देने का आश्वासन मिलने के बाद काम शुरू हो सका.

जानकारी अनुसार केडीएच में केटेगरी वन पोस्ट पर कार्यरत पुरन मोची कार्यस्थल की ओर जा रहे थे. सड़क पार करने के क्रम में वे मो इम्तियाज की गाड़ी के सामने गये. आवेश में आकर मो इम्तियाज ने हॉकी स्टिक से पुरान मोची की पिटाई कर दी, जिससे उनका हाथ टूट गया.

डकरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुरान को रांची रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी जब सहकर्मियों को हुई, तो उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने कार्यस्थल में सुरक्षा की मांग को लेकर केडीएच खदान में काम बंद करा दिया. बाद में केडीएच पीओ ओपी चौबे ने कार्यस्थल पर सीआइएसएफ की तैनाती का आश्वासन दिया. साथ ही सुरक्षा विभाग द्वारा मो इम्तियाज के खिलाफ खलारी थाना में मामला दर्ज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >