दुर्घटना में दो युवक गंभीर

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के डटमा मोड़ स्थित जैनसन पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय नर्सिग होम में भरती कराया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, डटमा मोड़ निवासी उत्तम कुमार […]

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के डटमा मोड़ स्थित जैनसन पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय नर्सिग होम में भरती कराया गया.

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, डटमा मोड़ निवासी उत्तम कुमार तथा मो नदीम मोटरसाइकिल (जेएच01एवी/1593) से नयामोड़ से कुजू चौक की ओर रहे थे. इसी दौरान असंतुलित होकर मोटरसाइकिल रोड के किनारे खड़े दस चक्का ट्रक (जेएच02जे/3379) से टकरा गये. इससे दोनों घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >