जमीन मापी के दौरान मारपीट

खलारी : खलारी अंचल अंतर्गत बुकबुका मौजा में मंगलवार को जमीन मापी को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार अंचल अधिकारी के आदेश पर राजस्व कर्मचारी दिलीप उरांव व अमीन जुनाथन खलखो बुकबुका के खाता संख्या आठ, प्लॉट संख्या 14 […]

खलारी : खलारी अंचल अंतर्गत बुकबुका मौजा में मंगलवार को जमीन मापी को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार अंचल अधिकारी के आदेश पर राजस्व कर्मचारी दिलीप उरांव अमीन जुनाथन खलखो बुकबुका के खाता संख्या आठ, प्लॉट संख्या 14 में सहोदरी देवी (पति रघुनाथ तिवारी) के आवेदन पर जमीन की मापी करने गये थे.

इसी बीच बिट्ट सिंह पन्ना प्रजापति कुछ लोगों के साथ पहुंचे और कर्मचारी, अमीन रघुनाथ तिवारी के साथ मारपीट करने लगे. उन्होंने सरकारी अभिलेख को भी फाड़ दिया.

उधर, पन्ना प्रजापति के परिजनों ने थाना पहुंच कर राजस्व कर्मचारी, अमीन और रघुनाथ तिवारी महिलाओं के साथ बदसलूकी करने मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >