सड़क हादसे में युवक घायल, रिम्स रेफर

डकरा : खलारी–बीजूपाड़ा मुख्य मार्ग पर बलथरवा के समीप हुए सड़क हादसे में फिरोज खान (24) घायल हो गया. घटना शनिवार शाम की बतायी जाती है. डकरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. युवक टीटीसी कंपनी में काम करता है. जानकारी के अनुसार फिरोज किसी काम से रांची गया […]

डकरा : खलारीबीजूपाड़ा मुख्य मार्ग पर बलथरवा के समीप हुए सड़क हादसे में फिरोज खान (24) घायल हो गया. घटना शनिवार शाम की बतायी जाती है. डकरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. युवक टीटीसी कंपनी में काम करता है.

जानकारी के अनुसार फिरोज किसी काम से रांची गया था. शाम को वह मोटरसाइकिल से खलारी लौट रहा था. जैसी ही वह बलथरवा के समीप पहुंचा एक सफेद रंग की जायलो कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी. दुर्घटना में फिरोज का दायां हाथ और पैर टूट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >