विधायक से मिलीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राएं

मुरी : राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के चयनित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं ने शनिवार को विधायक सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की. मौके पर श्री महतो ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सफलता की कामना की. मालूम हो कि पायल कुमारी दो से आठ अक्तूबर तक शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन […]

मुरी : राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के चयनित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं ने शनिवार को विधायक सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की. मौके पर श्री महतो ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सफलता की कामना की.

मालूम हो कि पायल कुमारी दो से आठ अक्तूबर तक शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन कप तथा शकुंतला कुमारी, प्रतिमा कुमारी पायल कुमारी अगले साल दो से आठ जनवरी को दिल्ली में आयोजित होनेवाले स्कूल नेशनल गेम्स में झारखंड टीम की ओर से हिस्सा लेंगी. इस अवसर पर कोच वाहिद अली, वार्डेन रजनी कुमारी, ब्रजेश प्रसाद, रिकू महतो आदि उपस्थित थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >