भाई ने ली भाई की जान

टंडवा : आपसी विवाद के कारण मिश्रौल निवासी गणोश तुरी ने अपने भाई लक्ष्मण तुरी की हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार,लक्ष्मण तुरी जिउतिया पर्व के दिन अपने घर में बैठा हुआ था. इस दौरान चचेरा भाई गणोश तुरी नशे की हालत में उसके घर आया. उसके हाथ में डंडा था. उसने लक्ष्मण की […]

टंडवा : आपसी विवाद के कारण मिश्रौल निवासी गणोश तुरी ने अपने भाई लक्ष्मण तुरी की हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार,लक्ष्मण तुरी जिउतिया पर्व के दिन अपने घर में बैठा हुआ था. इस दौरान चचेरा भाई गणोश तुरी नशे की हालत में उसके घर आया. उसके हाथ में डंडा था.

उसने लक्ष्मण की मां मसोमात शांति पर प्रहार कर दिया. इससे वह बेहोश हो गयी. इसके बाद गणोश ने अपने चचेरे भाई लक्ष्मण पर डंडे से वार करने लगा. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने मिश्रौल बाजार में सड़क जाम कर दी. पुलिस निरीक्षक सिरिल मरांडी के प्रयास से जाम हटाया गया. सिरिल मरांडी ने लक्ष्मण के परिवार को पारिवारिक लाभ के तहत दस हजार रुपये दिलाने का आश्वासन दिया. पुलिस ने शव को कब्जा में कर लिया है.

लक्ष्मण तुरी टंडवा के जुही होटल में काम करता था. जिउतिया पर्व को लेकर वह छुट्टी में घर गया था. मौके पर थाना प्रभारी विश्रम उरांव, अवर निरीक्षक सत्यदेव सिंह, अनिल साव आदि उपस्थित थ़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >