सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मांडू : थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु चिकित्सालय के समीप एनएच 33 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मांडू पुलिस ने उसके शव को थाना परिसर लाया. जानकारी के अनुसार, मृतक इंद्रजीत कुमार (पिता बालदेव महतो) ग्राम बहादुरपुर, जिला बोकारो का रहनेवाला था. वह मोटरसाइकिल (जेएच02एक्स– […]

मांडू : थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु चिकित्सालय के समीप एनएच 33 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मांडू पुलिस ने उसके शव को थाना परिसर लाया. जानकारी के अनुसार, मृतक इंद्रजीत कुमार (पिता बालदेव महतो) ग्राम बहादुरपुर, जिला बोकारो का रहनेवाला था.

वह मोटरसाइकिल (जेएच02एक्स– 5253) से हजारीबाग से मांडू की ओर रहा था. इसी क्रम में पशु चिकित्सालय के समीप पीछे से रहे एक वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इस घटना में इंद्रजीत की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इंद्रजीत हजारीबाग के कोर्रा स्थित गौतम बुद्ध प्राइवेट आइटीआइ में इलेक्ट्रेशियन का छात्र था. दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >