प्रेमी युगल का विवाह कराया

चैनपुर : बड़गांव में पंचायत द्वारा शुक्रवार की अहले सुबह एक प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. जानकारी के अनुसार, नावाडीह ग्राम निवासी राजू कुमार (पिता देवनारायण महतो) व बड़गांव निवासी सुनिता कुमारी (पिता रामा महतो) का प्रेम संबंध पिछले छह माह से चल रहा था. ग्रामीणों ने एक दिन दोनों को पकड़ा. बाद में […]

चैनपुर : बड़गांव में पंचायत द्वारा शुक्रवार की अहले सुबह एक प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. जानकारी के अनुसार, नावाडीह ग्राम निवासी राजू कुमार (पिता देवनारायण महतो) बड़गांव निवासी सुनिता कुमारी (पिता रामा महतो) का प्रेम संबंध पिछले छह माह से चल रहा था.

ग्रामीणों ने एक दिन दोनों को पकड़ा. बाद में ग्रामीणों की पहल पर पंचायत बुलायी गयी, जिसमें दोनों की शादी करा देने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के बाद बड़गांव स्थित किसान क्लब में मेवा पांडेय द्वारा दोनों की शादी करा दी गयी. इस अवसर पर बालगोविंद महतो, अखिलेश्वर महतो, महेश महतो, मिथिलेश महतो, सुखदेव महतो, भुवनेश्वर महतो, गोपी महतो, सहदेव महतो, मोती महतो, रामनरेश महतो, तेजु महतो, रामबोल महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >