खदान बंद कराया

खलारी : विश्रमपुर पंचायत के जामुनदोहर की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर 17 सितंबर को अपराह्न् दो बजे से तीन बजे तक केडीएच खदान में काम नहीं होने दिया. महिलाओं ने बताया कि बस्ती से मात्र पचास मीटर की दूरी पर खदान चलाया जा रहा है. खदान के कारण कुएं व चापानल सूख […]

खलारी : विश्रमपुर पंचायत के जामुनदोहर की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर 17 सितंबर को अपराह्न् दो बजे से तीन बजे तक केडीएच खदान में काम नहीं होने दिया. महिलाओं ने बताया कि बस्ती से मात्र पचास मीटर की दूरी पर खदान चलाया जा रहा है. खदान के कारण कुएं चापानल सूख गये हैं.

प्रबंधन ने टैंकर से जलापूर्ति करने का आश्वासन दिया था. एकदो दिन पानी मिला भी, लेकिन फिर बंद कर दिया गया, जबकि जेहलीटांड़ में टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है. सूचना मिलने पर प्रबंधन ने जामुनदोहर गांव में टैंकर भेजा. इसके बाद महिलाएं लौट गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >