हाजिरी काटने के विरोध में कामगार हड़ताल पर

डकरा : एनके एरिया में कार्यरत निजी ट्रांसपोर्टिग कंपनी द्वारा 14 सितंबर को 15 कर्मचारियों की हाजिरी काटने के विरोध में कामगार बुधवार से हड़ताल पर चले गये. बाद में कामगारों ने यूसीडब्ल्यूयू कार्यालय में यूनियन के नेताओं के समक्ष अपनी बात रखी. यूनियन के नेता प्रेम कुमार ने कहा कि कंपनी अविलंब कामगारों की […]

डकरा : एनके एरिया में कार्यरत निजी ट्रांसपोर्टिग कंपनी द्वारा 14 सितंबर को 15 कर्मचारियों की हाजिरी काटने के विरोध में कामगार बुधवार से हड़ताल पर चले गये. बाद में कामगारों ने यूसीडब्ल्यूयू कार्यालय में यूनियन के नेताओं के समक्ष अपनी बात रखी.

यूनियन के नेता प्रेम कुमार ने कहा कि कंपनी अविलंब कामगारों की हाजिरी बनाये. ऐसा नहीं किया, तो एनके एरिया के साथसाथ पिपरवार एरिया का भी कंपनी की ट्रांसपोर्टिग को ठप करा दिया जायेगा. बैठक में जनार्दन पासवान, सुरेंद्र चौहान, कृष्णा चौधरी, राजबली प्रजापति, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >