40 पेटी शराब जब्त

सिल्ली : सिल्ली पुलिस ने सिल्ली–पतराहातू मार्ग पर विदेशी शराब लदी एक टेंपो को जब्त किया है. टेंपो पर शराब की लगभग 40 पेटी लदी है, जिनमें शराब के अलावा व्हिस्की एवं वीयर की बोतलें भी हैं. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक टेंपो (जेएच01के-8636) पर शराब की अवैध पेटियां लदी हैं. […]

सिल्ली : सिल्ली पुलिस ने सिल्लीपतराहातू मार्ग पर विदेशी शराब लदी एक टेंपो को जब्त किया है. टेंपो पर शराब की लगभग 40 पेटी लदी है, जिनमें शराब के अलावा व्हिस्की एवं वीयर की बोतलें भी हैं.

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक टेंपो (जेएच01के-8636) पर शराब की अवैध पेटियां लदी हैं. इसे कहीं ले जाने की योजना है. इसी सूचना पर पुलिस सिल्लीपतराहातू मार्ग पर जाल बिछाया और टेंपो को पकड़ा. पुलिस ने टेंपो से मुरी स्थित विदेशी शराब की दुकान के नाम से जारी एक परमिट भी जब्त किया है, जिसकी वैधता पिछले 28 अगस्त को ही समाप्त हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, शराब को मुरी ले जाकर पतराहातू मार्ग की ओर ले जाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >