साइडिंग के विरोध में जीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीण

मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज में रेलवे साइडिंग बनाने के विरोध में लपरा, मायापुर व डुमारो के लोगों हाथों में बैरन लिये गुरुवार को मैक्लुस्कीगंज स्टेशन पहुंचे. ये लोग पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार के दौरे की सूचना मिलने पर यहां पहुंचे थे. उन्होंने मैक्लुस्कीगंज स्टेशन मैनेजर के माध्यम से महाप्रबंधक को वार्ता […]

मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज में रेलवे साइडिंग बनाने के विरोध में लपरा, मायापुर डुमारो के लोगों हाथों में बैरन लिये गुरुवार को मैक्लुस्कीगंज स्टेशन पहुंचे. ये लोग पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार के दौरे की सूचना मिलने पर यहां पहुंचे थे.

उन्होंने मैक्लुस्कीगंज स्टेशन मैनेजर के माध्यम से महाप्रबंधक को वार्ता करने की जानकारी दी. इस पर महाप्रबंधक ने मैक्लुस्कीगंज में वार्ता की बात स्वीकार कर ली. आंदोलनकारी देर शाम तक स्टेशन पर बैठे रहे, लेकिन वे यहां नहीं रूके.

मौके पर डॉन बॉस्को एकेडमी के प्राचार्य टीडी जोशी, समाजसेवी सुरेंद्रनाथ पांडेय, कमल मुंडा, लखन उरांव,रामविलास, पुतुल देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इधर, सांसद सुबोधकांत सहाय ने मैक्लुस्कीगंज को प्रदूषण से बचाने के लिए रेलमंत्री से बात करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >