बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास

डकरा : खलारी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी और बेटी को पीट–पीट कर अधमरा कर दिया. मां–बेटी के चिल्लाने की आवाज सुन कर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी की जम कर पिटाई की. इसी बीच मां–बेटी वहां […]

डकरा : खलारी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी और बेटी को पीटपीट कर अधमरा कर दिया. मांबेटी के चिल्लाने की आवाज सुन कर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी की जम कर पिटाई की.

इसी बीच मांबेटी वहां से कहीं चली गयी. बाद में आरोपी भी घर में ताला बंद कर भाग निकला. घटना बुधवार रात 10.30 बजे की है. आरोपी डकरा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है.इस संबंध में पूछने पर खलारी थाना प्रभारी ने बताया कि रात में किसी ने शराब पीकर होहल्ला करने की सूचना दी थी. बेटी के साथ गलत हरकत करने का प्रयास की जानकारी नहीं मिली थी. हमलोग घटना के संबंध पता करने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >