राखी नहीं उतारने पर शिक्षक ने की पिटाई

घाटोटांड : रक्षा बंधन के तीन दिन बाद भी राखी पहन कर स्कूल आये एक छात्र को शिक्षक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. परेज पूर्वी परियोजना स्थित शारदा शिशु विकास विद्यालय में नौ वीं कक्षा का छात्र आकाश चौहान शनिवार को विद्यालय राखी बांधे हुए पहुंचा. शिक्षक सुभाष सिंह ने उससे राखी उतारने की […]

घाटोटांड : रक्षा बंधन के तीन दिन बाद भी राखी पहन कर स्कूल आये एक छात्र को शिक्षक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. परेज पूर्वी परियोजना स्थित शारदा शिशु विकास विद्यालय में नौ वीं कक्षा का छात्र आकाश चौहान शनिवार को विद्यालय राखी बांधे हुए पहुंचा. शिक्षक सुभाष सिंह ने उससे राखी उतारने की बात कही.

राखी नहीं उतारने पर उन्होंने छात्र की जम कर पिटाई कर दी. घर लौटने के बाद उसे इलाज करवानी पड़ी . इससे क्षुब्ध छात्र की मां सीसीएल कर्मी सोमती देवी ने सोमवार को स्कूल जाकर शिकायत की. बाद में आरोपी शिक्षक सहित विद्यालय के प्राचार्य द्वारा माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >