रजरप्पा मंदिर से निकली कांवर यात्रा

गोला : सावन माह के अंतिम दिन कांवर यात्रा का आयोजन किया गया है. कांवर यात्रा रजरप्पा मंदिर से लेकर बूढ़ा छत्तर धाम तक निकाली गयी. इसके बाद लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को खीर–पूरी खिलाया गया. जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने […]

गोला : सावन माह के अंतिम दिन कांवर यात्रा का आयोजन किया गया है. कांवर यात्रा रजरप्पा मंदिर से लेकर बूढ़ा छत्तर धाम तक निकाली गयी. इसके बाद लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को खीरपूरी खिलाया गया.

जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जय कारे लगाये. मौके पर रामविलास महतो, विनु महतो, राजेंद्र महतो, उमेश महतो, निरंजन महतो, मनोज मिश्र सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

इसके अलावे हरिद्वार से निकाला गया रथ गोला पहुंचा. जहां लोगों ने गाय की पूजा अर्चना की और शामिल लोगों का स्वागत किया गया. जिसे देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ लगी रही. रथ में साई बाबा का प्रतिमा भी लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >