कर्रा में युवक की गोली मार कर हत्या

कर्रा : हरूहप्पा तजना पुल पर गुरुवार की सुबह अपराधियों ने रेवा निवासी अरविंद कुमार महतो (26 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार महतो अपना ट्रैक्टर लेकर तड़के तजना नदी से बालू लेकर साइट में जमा करने के लिए गया थे. इसी क्रम में अपराधियों ने उसकी गोली […]

कर्रा : हरूहप्पा तजना पुल पर गुरुवार की सुबह अपराधियों ने रेवा निवासी अरविंद कुमार महतो (26 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार महतो अपना ट्रैक्टर लेकर तड़के तजना नदी से बालू लेकर साइट में जमा करने के लिए गया थे.

इसी क्रम में अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बालू उठाने के लिए नदी पर जमा मजदूर वहां से भाग निकले. हत्या करने के बाद अपराधी जलटंडा की ओर चले गये.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >