अनियमित विद्युत आपूर्ति से उद्योग धंधे प्रभावित

पिपरवार : झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के बचरा सब–स्टेशन से पिछले कई दिनों से राय, डुडू, बमने, पुरानी राय, चूना भट्ठा, खलारी, केडी, नवाडीह, हेसालौग, मैक्लुस्कीगंज, लपरा, दुली आदि क्षेत्र में अनियमित बिजली की आपूर्ति हो रही है. बिजली की आंख मिचौनी से उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं. बिजली नहीं रहने की वजह से […]

पिपरवार : झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के बचरा सबस्टेशन से पिछले कई दिनों से राय, डुडू, बमने, पुरानी राय, चूना भट्ठा, खलारी, केडी, नवाडीह, हेसालौग, मैक्लुस्कीगंज, लपरा, दुली आदि क्षेत्र में अनियमित बिजली की आपूर्ति हो रही है.

बिजली की आंख मिचौनी से उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं. बिजली नहीं रहने की वजह से पिछले 30 घंटे से राय में जलापूर्ति बाधित है. इस संबंध में पूछने पर एसडीओ महादेव मुमरू मांडर अंचल ने बताया कि हेंदेगीर के ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आने के कारण उक्त समस्या उत्पन्न हुई थी. समस्या को दूर कर लिया गया है. लोड शेडिंग को व्यवस्थित करने का भी प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >