हाथियों ने ली एक की जान

गोला/सोनडीमरा : गोला के गोविंदपुर खैरा टोला में एक हाथी ने माधव महतो (50) को पटक कर मार डाला. हाथियों ने दो लोगों को भी घायल कर दिया है, जिनका इलाज चल रहा है. इधर, हाथियों के उत्पात के कारण गोला वन क्षेत्र में दहशत कायम है. ग्रामीणों में हाथियों का डर इस कदर कायम […]

गोला/सोनडीमरा : गोला के गोविंदपुर खैरा टोला में एक हाथी ने माधव महतो (50) को पटक कर मार डाला. हाथियों ने दो लोगों को भी घायल कर दिया है, जिनका इलाज चल रहा है. इधर, हाथियों के उत्पात के कारण गोला वन क्षेत्र में दहशत कायम है.

ग्रामीणों में हाथियों का डर इस कदर कायम है कि कुछ क्षेत्रों में ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम जंगली हाथियों का एक झुंड गांव में प्रवेश कर गया और खेतों में लगी फसलों को बरबाद करने लगे.

इसी क्रम में बुधवार की सुबह माधव महतो शौच के लिए तालाब की ओर जा रहा था, तभी एक हाथी ने उसे उठा कर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी थाना पहुंचे, जहां मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी गयी. एक लाख 75 हजार रुपया बाद में देने का आश्वासन दिया. हाथियों ने दर्जनों किसानों के फसलों को रौंद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >