उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

सिल्ली/मुरी : सावन की पहली सोमवार के अवसर पर सिल्ली, मुरी सहित आसपास का क्षेत्र बोल बम व हर हर महादेव के बोल से गूंज उठा. सोमवार को लेकर शिवभक्त अहले सुबह से ही स्वर्णरेखा नदी जल लेने पहुंचने लगे. यहां से जल लेकर शिवभक्त देलबेड़ा, टुंगरी मंदिर के अलावा सिल्लीडीह व चिरका मंदिरों में […]

सिल्ली/मुरी : सावन की पहली सोमवार के अवसर पर सिल्ली, मुरी सहित आसपास का क्षेत्र बोल बम हर हर महादेव के बोल से गूंज उठा. सोमवार को लेकर शिवभक्त अहले सुबह से ही स्वर्णरेखा नदी जल लेने पहुंचने लगे.

यहां से जल लेकर शिवभक्त देलबेड़ा, टुंगरी मंदिर के अलावा सिल्लीडीह चिरका मंदिरों में जाकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सोमवार को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

इधर, सोमवार को सिल्ली, मुरी से कांवरियों का कई दल देवघर के लिए रवाना हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >