झालदा में महिला ने आत्मदाह किया

झालदा : झालदा थाना क्षेत्र के माधा निवासी विश्वजीत गोराई की पत्नी रीना देवी (35) ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी. झालदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की देर रात परिवार […]

झालदा : झालदा थाना क्षेत्र के माधा निवासी विश्वजीत गोराई की पत्नी रीना देवी (35) ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी. झालदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया है.

घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की देर रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे, इसी बीच रानी देवी ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली. शोर सुन कर परिवार वालों की नींद खुली, तो उन्होंने रीना के शरीर से आग की लपटे उठते देखा.

परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझा कर उसे झालदा सरकारी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मरने से पूर्व रीना ने बयान दिया कि कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था.

इस कारण वह आत्महत्या कर रही है. रीना के पति विश्वजीत के अनुसार, रीना की मां को जानकारी दे दी गयी थी. वहीं रीना की मां सुमित्र देवी ने रीना के जेठ महावीर गोराई एवं सास जमुना देवी पति विश्वजीत गोराई पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >