दुष्कर्म के आरोपी का सामाजिक बहिष्कार

खलारी : गत दिनों हेसालौंग में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी संजय साहू का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है. हेसालौंग शिवमंदिर में बुधवार को त्रिवेणी साहू की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. मौके पर घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने […]

खलारी : गत दिनों हेसालौंग में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी संजय साहू का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है. हेसालौंग शिवमंदिर में बुधवार को त्रिवेणी साहू की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया.

मौके पर घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की गयी. बैठक में निर्मल प्रसाद, द्वारिका प्रसाद साहू, दीपक प्रसाद, पन्नू गंझू, कमल मुंडा, पंकज प्रसाद, ब्रजमोहन प्रसाद, भीम प्रसाद, पवन साहू, रामसेवक साहू, अनंत मुंडा, गोपाल साहू, कृष्णा साहू, रवींद्र मुंडा, ब्रजनंदन प्रसाद, रवींद्र साहू, सुरेश प्रसाद साहू, जयनारायण साहू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >