वाहन धोने से प्रदूषित हो रही है नदी

पिपरवार : बचरा झूला पुल के निकट सपही नदी में पिपरवार प्रबंधन की मनाही के बावजूद वाहनों को धोने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. यहां प्रति दिन दर्जनों डंपर, बोलेरो समेत अन्य वाहन धोये जा रहे हैं. वाहनों की गंदगी, मोबिल, डीजल आदि से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है. जिस जगह वाहन धोये […]

पिपरवार : बचरा झूला पुल के निकट सपही नदी में पिपरवार प्रबंधन की मनाही के बावजूद वाहनों को धोने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. यहां प्रति दिन दर्जनों डंपर, बोलेरो समेत अन्य वाहन धोये जा रहे हैं. वाहनों की गंदगी, मोबिल, डीजल आदि से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है. जिस जगह वाहन धोये जाते हैं, उसके पास ही इंटक वेल हैं.
जहां से बचरा के आवासीय क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है. प्रबंधन की सख्त मनाही के बावजूद नदी में वाहनों को धोने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >