खूंटी : बिरसा कॉलेज में 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा. इससे पूर्व सुबह छह बजे तक सभी अधिकारी, कर्मचारी, चुनाव एजेंट आदि को मतगणना स्थल पर पहुंचना है.
मतगणना स्थल के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी. मतगणना कक्ष में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी है. खूंटी व तोरपा के कुल 456 बूथों के मत पत्रों की गणना होगी. दोनों विधानसभा सीटों की मतगणना को लेकर 14-14 टेबुल बनाये गये हैं. डीसी सामसोन सोय ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी है.संबंधित अधिकारियों की डय़ूटी लगा दिया गया है.
