दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त

खूंटी : मुरहू में शुक्रवार को मंडा पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ. इससे पूर्व पच्चीस भोक्ताओं ने उपवास रख कर धार्मिक अनुष्ठान किया. गुरुवार की रात फुलखुंदी अनुष्ठान हुआ, जिसमें लोगों ने दहकते अंगारों पर चल कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया. मंडा पर्व के मौके पर महादेव मंडा परिसर में […]

खूंटी : मुरहू में शुक्रवार को मंडा पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ. इससे पूर्व पच्चीस भोक्ताओं ने उपवास रख कर धार्मिक अनुष्ठान किया. गुरुवार की रात फुलखुंदी अनुष्ठान हुआ, जिसमें लोगों ने दहकते अंगारों पर चल कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया. मंडा पर्व के मौके पर महादेव मंडा परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या लोग पहुंचे

मेला परिसर में लगी दुकानों से लोगों ने जरूरत के सामानों की जम कर खरीदारी की. रंग-बिरंगी मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला प्रबंध समिति के प्रदुभन सिंह, दीपक ठाकुर, शिवनाथ सिंह, बसंत नायक आदि ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >