सिल्ली : 15 मिनट में पहुंच जायेगा एंबुलेंस

सिल्ली : मुसीबत के समय कॉल किये नहीं कि 15 मिनट में आपके पास पहुंच जायेगा एंबुलेंस. झारखंड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में यह खास सेवा शुरू की है स्वयंसेवी संस्था गूंज परिवार ने. इस सेवा के तहत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के किसी भी इलाके से टाल फ्री नंबर 18002003550 डायल करने पर 15 मिनट […]

सिल्ली : मुसीबत के समय कॉल किये नहीं कि 15 मिनट में आपके पास पहुंच जायेगा एंबुलेंस. झारखंड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में यह खास सेवा शुरू की है स्वयंसेवी संस्था गूंज परिवार ने.

इस सेवा के तहत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के किसी भी इलाके से टाल फ्री नंबर 18002003550 डायल करने पर 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस पहुंच जायेगा. सभी एंबुलेंस जीपीआरएस सिस्टम से लैस होंग़े उनकी कनेक्टिविटी गूंज परिवार के मुख्यालय से होगी. इसके संचालन के लिए क्षेत्र में 16 ऐसे स्टेशन बनाये गये हैं, जहां ये एबुलेंस तैनात रहेंग़े मरीजों को एबुलेंस का कोई किराया नही देना होगा, केवल प्रतिकिमी पेट्रोल के लिए निर्धारित दर का भुगतान करना होगा.

स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत जीवन मित्र नामक एंबुलेंस सेवा की गुरुवार को राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी व विधायक सुदेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से शुरुआत सिल्ली में शुरुआत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >