सड़क बनाने को लेकर होगा आंदोलन

भुरकुंडा : झारखंड मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्र की बैठक रविवार को सौंदा डी स्थित कैंटीन घर में हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ निरंजन कुमार व संचालन रवींद्र पासवान ने किया. बैठक में क्षेत्रीय सचिव सिकंदर बाउरी ने कहा कि कोयला कामगारों की समस्याओं को दूर करने के लिए शीघ्र ही आंदोलन किया जायेगा. कहा कि सौंदा […]

भुरकुंडा : झारखंड मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्र की बैठक रविवार को सौंदा डी स्थित कैंटीन घर में हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ निरंजन कुमार व संचालन रवींद्र पासवान ने किया.

बैठक में क्षेत्रीय सचिव सिकंदर बाउरी ने कहा कि कोयला कामगारों की समस्याओं को दूर करने के लिए शीघ्र ही आंदोलन किया जायेगा. कहा कि सौंदा डी-पतरातू मुख्य मार्ग पर सौंदा डी के समीप सड़क पर दरारें पड़ गयी हैं. सड़क कभी भी धंस सकती है, लेकिन सीसीएल प्रबंधन सड़क के मामले पर ठोस पहल नहीं कर रहा है.

उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से वार्ता करने के उपरांत इस मामले पर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय हुआ. बैठक में अब्दुल अंसारी, फिरदौश आलम, अभिषेक कुमार, यशवंत वर्मा, रवींद्र यादव, प्रमोद शर्मा, संतोष रजक, संजय चौहान, ओम प्रकाश भुइयां, मिंटू कुमार, रामरूप हरिजन, सुरेंद्र केवट, अकबर अली, राजेश मुंडा, विशाल मुंडा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >