पिपरवार में सात डंपर समेत नौ वाहन जब्त

पिपरवार : चतरा जिला के प्रभारी परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मयूक ने गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान भेलवाटांड़ के निकट से नौ वाहन जब्त किया. इसमें सात डंपर (जेएच 01 टी-9935, जेएच 01 एए-8265, जेएच 01 एइ-503, जेएच 01 एजे-6849, जेएच 01 क्यू-3565, जेएच 05 ए-6050 व बीआर 25 जी 4351), एक ट्रैक्टर व एक […]

पिपरवार : चतरा जिला के प्रभारी परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मयूक ने गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान भेलवाटांड़ के निकट से नौ वाहन जब्त किया.

इसमें सात डंपर (जेएच 01 टी-9935, जेएच 01 एए-8265, जेएच 01 एइ-503, जेएच 01 एजे-6849, जेएच 01 क्यू-3565, जेएच 05 ए-6050 व बीआर 25 जी 4351), एक ट्रैक्टर व एक मोटरसाइकिल शामिल है. सभी वाहनों को जब्त कर पिपरवार पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बिना कागजात के चल रहे हैं डंपर

प्रभारी डीटीओ मयूक ने बताया कि सभी वाहन बिना कागजात के चल रहे थे. जांच के दौरान पकड़े गये वाहनों से कोई कागजात नहीं मिला. पिपरवार प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >