खलारी एलआइसी ब्रांच में 15 दिन से काम ठप

खलारी : एलआइसी के खलारी स्थित सेटेलाइट ब्रांच में मॉडम खराब होने के कारण पिछले 15 दिन से कामकाज ठप है. इससे पूर्व लिंक फेल होने की वजह से एक माह तक काम बंद रहा था. ब्रांच के प्रबंधक आरएस प्रसाद ने बताया कि चार जून से मॉडम खराब है. इसकी सूचना विभाग को दे […]

खलारी : एलआइसी के खलारी स्थित सेटेलाइट ब्रांच में मॉडम खराब होने के कारण पिछले 15 दिन से कामकाज ठप है. इससे पूर्व लिंक फेल होने की वजह से एक माह तक काम बंद रहा था.

ब्रांच के प्रबंधक आरएस प्रसाद ने बताया कि चार जून से मॉडम खराब है. इसकी सूचना विभाग को दे दी गयी है. उम्मीद है कि दो-तीन दिन में उसे ठीक कर लिया जायेगा. इधर, ब्रांच में काम नहीं होने से एलआइसी को प्रतिदिन एक लाख रुपये का घाटा हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >