उग्रवादी जिदन के दो भाई गिरफ्तार

* पीएलएफआइ को सामान पहुंचाने का आरोप* एक ट्रैक्टर व परचा जब्ततोरपा : पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जिदन गुड़िया व उसके सशस्त्र दस्ते के लिए सामग्री की आपूर्ति करने के आरोप में तपकारा ओपी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को तोरपा थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ अश्विनी कुमार सिन्हा […]

* पीएलएफआइ को सामान पहुंचाने का आरोप
* एक ट्रैक्टर व परचा जब्त
तोरपा : पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जिदन गुड़िया व उसके सशस्त्र दस्ते के लिए सामग्री की आपूर्ति करने के आरोप में तपकारा ओपी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

शुक्रवार को तोरपा थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ अश्विनी कुमार सिन्हा व अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जिदन गुड़िया का भाई जोनसन गुड़िया व जेम्स गुड़िया शामिल है. दोनों तपकारा करंजटोली के रहने वाले हैं. तपकारा ओपी प्रभारी अजरुन सिंह को सूचना मिली थी कि जिदन गुड़िया दस्ते के लिए सामग्री लेकर उसके भाई फटका की ओर जा रहे हैं.

पुलिस इंस्पेक्टर ज्योति प्रकाश कुजूर, ओपी प्रभारी अर्जुन सिंह, झारखंड जगुवार के जवान, अवर निरीक्षक पीसी सिन्हा आदि ने छापेमारी कर पेरवांघाघा के पास से जोनसन गुड़िया व जेम्स गुड़िया को गिरफ्तार किया. मौके पर से एक ट्रैक्टर व पीएलएफआइ का परचा भी बरामद किया गया है. जोनसन गुड़िया की तलाश तोरपा थाना कांड संख्या 18/13 में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >