1400 लीटर केरोसिन लदी वैन जब्त

खूंटी : अड़की प्रखंड के हूंट गांव के समीप 22 जुलाई की रात पुलिस ने अवैध तरीके से केरोसिन ले जा रहे एक पिकअप वैन को जब्त किया. उस पर 1400 लीटर केरोसिन लदा था. सूचना मिली थी कि पिकअप वैन से तस्करी कर केरोसिन तमाड़ की ले जाया जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते […]

खूंटी : अड़की प्रखंड के हूंट गांव के समीप 22 जुलाई की रात पुलिस ने अवैध तरीके से केरोसिन ले जा रहे एक पिकअप वैन को जब्त किया. उस पर 1400 लीटर केरोसिन लदा था. सूचना मिली थी कि पिकअप वैन से तस्करी कर केरोसिन तमाड़ की ले जाया जा रहा है.

त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ दीपक शर्मा ने हूंट के समीप से वाहन को जब्त कर लिया. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार अड़की में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >