पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं एनके एरिया के लोग

डकरा : भीषण गर्मी में एनके एरिया के आवासीय कॉलोनी में रहनेवाले लोग पीने की पानी का समस्या से परेशान हैं. मोहननगर कॉलोनी में रहनेवाले लोगों को पीने का पानी सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए डेढ़ साल पहले पाइप लाइन बदलने का काम शुरू हुआ था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया […]

डकरा : भीषण गर्मी में एनके एरिया के आवासीय कॉलोनी में रहनेवाले लोग पीने की पानी का समस्या से परेशान हैं. मोहननगर कॉलोनी में रहनेवाले लोगों को पीने का पानी सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए डेढ़ साल पहले पाइप लाइन बदलने का काम शुरू हुआ था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है.

लोग जैसे-तैसे पानी का जुगाड़ कर अपना काम चला रहे हैं. सुभाषनगर के लोगों का कहना है कि उन्हें महीने में तीन या चार दिन ही पीने का पानी मिल पा रहा है. किसी भी अधिकारी को शिकायत करने से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. कॉलोनी के लोग बताते हैं कि चूरी परियोजना को देखनेवाले कोई भी अधिकारी चूरी कॉलोनी में नहीं रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रबंधन ने गंभीरता से कोई कार्रवाई नहीं किया तो वे कभी-भी सड़क पर उतर कर आंदोलन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >