राहुल गांधी के कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे

खूंटी : कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी दो मार्च को रांची आ रहे हैं. यहां वे परिवर्तन उलगुलान महारैली को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर राज्यभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता जोश में है. उक्त कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. यह बातें […]

खूंटी : कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी दो मार्च को रांची आ रहे हैं. यहां वे परिवर्तन उलगुलान महारैली को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर राज्यभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता जोश में है. उक्त कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. यह बातें मंगलवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने खूंटी में कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही.

इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के पदधारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील की. कहा कि भारतीय वायु सेना द्वारा की गयी कार्रवाई तारीफ के काबिल है. पाकिस्तान ने हमारे जवानों पर जिस तरह कायराना हमला किया, उसका उचित जवाब दिया गया. इसके लिए पूरे देश सेना की शुक्रिया अदा कर रही है. सेना की कार्रवाई से सभी देशवासी गौरवान्वित हैं. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान नजर उठायेगा तो हमारी सेना उचित जवाब देगी.

उन्होंने सरकार पर शहीदों के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया. कहा कि जिस तरह का प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है, उससे यही लगता है कि सरकार शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी जीतेगी. झामुमो द्वारा खूंटी सीट पर दावा को लेकर कहा कि यहां कांग्रेस का हक बनता है. झामुमो से तालमेल बना कर चुनाव लड़ा जायेगा. आगे कहा कि खूंटी में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है.

इतने सालों में भी जो विकास होना था, वह खूंटी में अब तक नहीं हुआ. मौके पर जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चैधरी, सांसद प्रतिनिधि सच्चिदानंद चौधरी, बैजनाथ मुंडा, सुशील संगा, मिनाक्षी टोप्पो, अनिल बड़ाइक, संयूम अंसारी, शशिकांत होरो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >