खलारी: असंगठित मजदूरों की हड़ताल 11 फरवरी से

खलारी : खलारी के निजी कंपनी आरकेएस, बीकेबी तथा एनके एरिया क्षेत्र के इएंडएम विभाग में काम करनेवाले असंगठित कामगार वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर 11 फरवरी से हड़ताल पर जायेंगे. इसे लेकर जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने भूतनगर में बैठक की. उन्हाेंने असंगठित मजदूरों से 11 फरवरी से हड़ताल के लिए तैयार […]

खलारी : खलारी के निजी कंपनी आरकेएस, बीकेबी तथा एनके एरिया क्षेत्र के इएंडएम विभाग में काम करनेवाले असंगठित कामगार वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर 11 फरवरी से हड़ताल पर जायेंगे. इसे लेकर जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने भूतनगर में बैठक की.

उन्हाेंने असंगठित मजदूरों से 11 फरवरी से हड़ताल के लिए तैयार रहने की अपील की. इधर आरसीएमएस के एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय ने कहा कि आज महंगाई काफी बढ़ गयी है, लेकिन निजी कंपनी मजदूरों का शोषण पर आमादा हैं.
बैठक में अनिल महतो, सोनू चौहान, रवि तुरी, रामजीत गंझू, भोला तुरी, अलाउद्दीन अंसारी, मोहन तुरी, कार्तिक गंझू, राजेंद्र गंझू, हसन खान, रंजीत तुरी, सोना राम, संतोष गंझू, छोटू गंझू, राजेंद्र उंराव, सुखदेव गंझू, कजरा गंझू, राजेश राम, महेश तुरी, राजेंद्र उरांव, करमा साव, झरी साव, परदेश गंझू, अर्जुन गंझू, दीपक साव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >