रेलवे ट्रैक से दो शव बरामद

मुरी : जीआरपी पुलिस पुरुलिया ने मुरी और बोकारो रेलखंड में पड़ने वाले झालदा और कोटशिला के बीच किमी संख्या 366/24-26 एवं किमी संख्या 366/25-27 के पास रेलवे ट्रैक से रविवार को दो शव बरामद किया है. इनमें करीब 45 साल की एक महिला व तीन साल के एक बच्चे का शव शामिल है. शव […]

मुरी : जीआरपी पुलिस पुरुलिया ने मुरी और बोकारो रेलखंड में पड़ने वाले झालदा और कोटशिला के बीच किमी संख्या 366/24-26 एवं किमी संख्या 366/25-27 के पास रेलवे ट्रैक से रविवार को दो शव बरामद किया है. इनमें करीब 45 साल की एक महिला व तीन साल के एक बच्चे का शव शामिल है. शव मिलने की सूचना झालदा स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुरुलिया को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पुरुलिया भेज दिया. थाना प्रभारी रविउद्दीन ने बताया कि संभावना जतायी जा रही है कि दोनों शव मां बेटे के होंगे, लेकिन इस संबंध में स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >