मजदूरों ने काम बंद कराया

पिपरवार : य बचरा परियोजना के भूमिगत खान के सीनियर ओवरमैन एसके चौधरी द्वारा खान प्रबंधक बबन सिंह के साथ कथित र्दुव्‍यवहार के मामले को लेकर मजदूरों ने बुधवार को द्वितीय पाली में काम बंद करा दिया. इस दौरान मजदूरों ने ओवरमैन के खिलाफ नारेबाजी भी की. जानकारी के अनुसार सीनियर ओवरमैन एसके चौधरी के […]

पिपरवार : य बचरा परियोजना के भूमिगत खान के सीनियर ओवरमैन एसके चौधरी द्वारा खान प्रबंधक बबन सिंह के साथ कथित र्दुव्‍यवहार के मामले को लेकर मजदूरों ने बुधवार को द्वितीय पाली में काम बंद करा दिया. इस दौरान मजदूरों ने ओवरमैन के खिलाफ नारेबाजी भी की. जानकारी के अनुसार सीनियर ओवरमैन एसके चौधरी के शिफ्ट में काम करने वाले मजदूर पुतुल गंझू ने उन पर जाति सूचक संबोधन करने व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए खान प्रबंधक से शिफ्ट बदलने की मांग की थी.

आवेदन मिलने के बाद खान प्रबंधक ने पुतुल गंझू का शिफ्ट बदल दिया. खान प्रबंधक ने बताया कि बुधवार की सुबह एसके चौधरी अपने सात-आठ मजदूरों के साथ उनके कार्यालय पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. उनके टेबल का शीशा भी उन्होंने तोड़ दिया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम परियोजना पदाधिकारी जीके राठौर व क्षेत्र के एसओपी गोपाल प्रसाद राय ने कोलियरी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. प्रबंधन ने मामले की जांच कर दोषी पर विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. उधर, ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एलएन राणा व कार्यकारी सचिव एमएम डोंगरे ने घटना की निंदा करते हुए प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सीनियर ओवरमैन का पक्ष: सीनियर ओवरमैन एसके चौधरी ने कहा कि मजदूरों के इनसेंटिव की राशि में हुई अनियमितता उजागर करने के कारण खान प्रबंधक उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं. श्री चौधरी ने खान प्रबंधक पर पीओ के निर्देश की अवहेलना कर मजदूर पुतुल गंझू का ट्रांसफर आदेश निकालने का भी आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >