कई घरों को ढाहा फसल रौंद डाली

सुथरपुर में हाथियों का उत्पात गोला : गोला प्रखंड के बरलंगा, सुथरपुर व महुआ टोला में हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने कई लोगों के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. जबकि दर्जनों किसानों के खेत में लगी फसलों को रौंद दिया. हाथियों ने टीकाराम महतो के घर व दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर यहां से चार […]

सुथरपुर में हाथियों का उत्पात

गोला : गोला प्रखंड के बरलंगा, सुथरपुर व महुआ टोला में हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने कई लोगों के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. जबकि दर्जनों किसानों के खेत में लगी फसलों को रौंद दिया. हाथियों ने टीकाराम महतो के घर व दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर यहां से चार मन धान चट कर गये. धनेश्वर महतो, बुधदेव महतो, हीरालाल महतो, कृष्णा गंझू, लेका गंझू, देवेंद्र महतो, चरकू महतो, कामेश्वर महतो, चित्र महतो, जीतू महतो, सुभाष महतो, हरिहर महतो आदि किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया. हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है. वन विभाग के लोग हाथियों को भगाने में विफल साबित हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >