नेहा महतो ने किया रोड शो

सिल्ली : आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगलवार को सिल्ली में रोड शो किया. रोड शो सिल्ली ग्राम विकास उच्च विद्यालय से शुरू हुआ. इसमें शामिल महिलाएं सिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई आजसू के प्रधान कार्यालय के समीप पहुंची, यहां आकर रोड […]

सिल्ली : आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगलवार को सिल्ली में रोड शो किया. रोड शो सिल्ली ग्राम विकास उच्च विद्यालय से शुरू हुआ. इसमें शामिल महिलाएं सिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई आजसू के प्रधान कार्यालय के समीप पहुंची, यहां आकर रोड समाप्त हुआ. इस दौरान नेहा महतो ने आजसू पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा.

कहा कि क्षेत्रीय दलों से ही क्षेत्र का विकास संभव है. मौके पर मंजू मेहता, सविता पोद्दार, शारदा कुमारी, सविता सिंह, शिखा देवी व उर्मिला देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >