खलारी : थाना क्षेत्र के विश्रमपुर पंचायत में एक 26 वर्षीय विधवा के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने खलारी थाने में करकट्टा निवासी सत्येंद्र खलखो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रांची ले जाया गया है. प्राथमिकी में पीड़िता ने लिखा है कि शादी के एक वर्ष बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गयी थी. पिछले एक साल से सत्येंद्र शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है. गर्भवती होने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया.
यौन शोषण का आरोपी जेल गया
खलारी : थाना क्षेत्र के विश्रमपुर पंचायत में एक 26 वर्षीय विधवा के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने खलारी थाने में करकट्टा निवासी सत्येंद्र खलखो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं […]
