मुक्तिधाम में लोहे की शीट व खंभों की चोरी

खूंटी : खूंटी के तजना मुक्तिधाम चोरों की नजर से बच नहीं पाया. अज्ञात चोरों ने वहां बने एक भवन के कई ग्रिल को काट कर चुरा लिया. वहीं एक अन्य भवन की छत में लगे लोहे की शीट की भी चोरी कर ली. यहां तक की चोरों ने शव जलाने के लिए बनाये गये […]

खूंटी : खूंटी के तजना मुक्तिधाम चोरों की नजर से बच नहीं पाया. अज्ञात चोरों ने वहां बने एक भवन के कई ग्रिल को काट कर चुरा लिया. वहीं एक अन्य भवन की छत में लगे लोहे की शीट की भी चोरी कर ली. यहां तक की चोरों ने शव जलाने के लिए बनाये गये लोहे के खंभे भी चुरा ले गये. जनहित में लगाये गये हैलोजन लाइट की भी चोरी कर ली. लोगों ने मारवाड़ी युवा मंच के पदधारियों से शव जलानेवाले कमरे में लगाये गये लोहे के खंभों को दोबारा लगवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >