झारखंड के विकास कच्छप ने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य

झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के विकास कच्छप ने जॉर्डन के अमान में चल रहे अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रविवार को कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है.

रांची. झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के विकास कच्छप ने जॉर्डन के अमान में चल रहे अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रविवार को कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है. 30 जून तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में विकास ने कोरिया के पहलवान को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हरा कर भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डाला. कांस्य पदक जीतकर विकास झारखंड के पहले इंटरनेशनल पहलवान बने जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है. दिल्ली के आइजी स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में झारखंड के विकास कच्छप ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहले स्थान पर रहकर भारतीय कुश्ती टीम में अपनी जगह पक्की की थी. इन्हें जेएसएसपीएस व सीसीएल परिवार, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जिशान कमर, भोलानाथ सिंह, रजनीश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >