झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 2,017 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

झारखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2028 के चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. 2,017 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा. मतगणना 22 अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगी.

Jharkhand High Court Bar Election: एडवोकेट्स एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट के वर्ष 2026-2028 के चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला. कुल 2,889 मतदाताओं में से 2,017 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान समाप्त होने के साथ ही चुनाव मैदान में खड़े 92 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया. मतदान को लेकर सुबह 9:30 बजे से ही अधिवक्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी. मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान केंद्र पहुंचे. पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें मतदान की अनुमति दी गयी. कई उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि मतदाताओं को अपना सीरियल नंबर बताते हुए उनके पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आये. चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. 

ये भी पढ़ें: राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल

16 सीसीटीवी कैमरों से रखी गयी चुनाव पर नजर

मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. कैमरे सेंट्रल लॉबी तथा हॉल नंबर एक और दो में लगाये गये थे. इनका डिस्प्ले तीन स्क्रीन पर किया जा रहा था. मतदान के दौरान सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गयी थी.

विधानसभा से 10 कर्मियों की मांगी गयी सेवा

चुनाव समिति के अनुसार 22 अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मतगणना के लिए झारखंड विधानसभा से 10 कर्मियों की सेवा मांगी गयी है. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. रिटर्निंग ऑफिसर लुकेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव समिति के सदस्य एसएन दास और संजय कुमार पांडेय ने मतदान प्रक्रिया के संचालन में अहम भूमिका निभायी. उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन और सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद तथा गवर्निंग काउंसिल के नौ पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: दो दिन में JSSC CGL और JPSC की 4 परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >