यूरिया लदा ट्रक पलटा, बाल बाल बचे चालक

आसनसोल-दुमका मुख्य मार्ग पर बरमसिया स्थित शीला नदी पुल के समीप यूरिया लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया.

कुंडहित. आसनसोल-दुमका मुख्य मार्ग पर बरमसिया स्थित शीला नदी पुल के समीप यूरिया लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गये. जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पानागढ़ से यूरिया लोड कर दुमका जा रहा था. चालक की हालत नियंत्रण में बताई गयी है. गौरतलब है कि बरमसिया स्थित शीला नदी पुल के निकट तीखा घुमावदार सड़क होने के कारण वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है. तीखे घुमावदार मोड़ के कारण शुक्रवार को एक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >