बनखंजो गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब, गर्मी से लोग परेशान

नवाडीह पंचायत अंतर्गत बनखंजो गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण से बिजली आपूर्ति बाधित है.

नारायणपुर. प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत बनखंजो गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण से बिजली आपूर्ति बाधित है. इस गांव के लोग पुनः ढिबरी की रोशनी से अंधेरा दूर करने को विवश हैं. विदित हो कि इस गांव में राजीव गांधी विद्युतिकरण योजना के तहत कार्य पूर्ण किया गया था. अत्यधिक लोड या फिर बिजली की कड़क आदि से ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है. ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग के मिस्त्री को दी है, लेकिन ग्रामीणों की बात सुनने के लिए मिस्त्री को फुर्सत कहां है. ग्रामीण इमामुद्दीन, देवीलाल मरांडी, हेमलाल मुर्मू, सिराज अंसारी ने बताया कि हमलोगों की समस्या को कोई सुनने वाले नहीं है. ढिबरी की रोशनी से निकलने की इच्छा होती है. यदि कोई मसीहा आगे आकर बिजली विभाग से मिलकर ट्रांसफॉर्मर ठीक करवा दे तो हम सभी उनके इस कार्य को कभी नहीं भूलेंगे. ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने कारण जहां एक ओर अंधेरे से सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी से भी परेशान होना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >