आपसी विवाद में रिश्तेदारों में हुई मारपीट, केस दर्ज

देवली गांव में 31 मई की रात करीब 11 बजे आपसी विवाद में रिश्तेदारों के बीच हुई थी, जिसकी प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करायी गयी है

प्रतिनिधि कुंडहित – कुंडहित थाना अंतर्गत देवली गांव में बीते 31 मई की रात करीब 11 बजे आपसी विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच हुई. मारपीट के मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है. देवली के रंजीत पुजहर की पत्नी जानकी पुजहर के बयान पर दर्ज प्राथमिक में बागडेहरी थानान्तर्गत लाइकापुर गांव की सरस्वती पूजहर तथा मिलन मान्ना के विरुद्ध एकमत होकर घर में घुसकर मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर देने के आरोप लगाया गया है. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार 31 मई की रात को दोनों आरोपी देवली गांव आए थे और जानकी के पति रंजीत पुजहर के साथ जमकर मारपीट की. मारपीट के दौरान रंजीत पुजहर बुरी तरह से जख्मी हो गया था. जिसे तत्काल इलाज के लिए बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल लेकर जाया गया था. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. फिलहाल रंजीत पुजहर का इलाज रांची में चल रहा है. इधर घटना के 10 दिनों के बाद पुलिस द्वारा कुंडहित थाना कांड संख्या 26/24 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >