विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर को दी सांत्वना

निजाम अंसारी (30) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.

जामताड़ा. नारायणपुर के भागाबांध निवासी निजाम अंसारी (30) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी थी. सूचना मिलते ही जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी भागाबांध गांव पहुंचे, जहां परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. विधायक ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे, बूढ़े मां-बाप व पत्नी को छोड़कर चला गया. ट्रक वाला काफी तेजी में था और निजाम अंसारी को मार कर भाग गया. इसे पूरा गांव आक्रोश में था. सड़क जाम करने के लिए तैयार थे. विधायक ने थाने से बात कर दोषी को पकड़ने का निर्देश दिया. विधायक ने बताया कि अभी आचार संहिता लागू है. इसलिए वह स्वयं कुछ नहीं कर सकते. परंतु बीडीओ से बात कर सरकारी लाभ के साथ-साथ हर संभव मदद परिवार वालों को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >