मंईयां योजना का है ठगी का नया संस्करण : जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार महाठग सरकार है. मंईयां योजना ठगी का नया संस्करण है,

जामताड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार महाठग सरकार है. मंईयां योजना ठगी का नया संस्करण है, जिसमें लोगों को एक बार फिर ठगने के लिए यह सरकार चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसा रही है. कहा कि इस सरकार ने चुनाव से पूर्व जनता से वादा किया था कि सभी गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 72000 रुपये देगी. अगर हिसाब लगाया जाए तो पांच वर्ष में यह राशि 360000 हो जाती है. जो आज तक गरीब जनता को नहीं मिला. गरीब जनता चंद पैसे की आस में धान रोपनी छोड़ कर सरकारी दफ्तरों में लंबी लंबी लाइन लग कर फॉर्म खरीद रहे हैं, वो भी उन्हें नसीब नहीं हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >