मासूम बेटियों ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

एक पेड़ बेटी के नाम मुहिम का समर्थन करते हुए रेल नगरी में सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन के अवसर पर एस शाही और उनकी दो बेटियों अबीर और अविका शाही ने पौधरोपण किया.

मिहिजाम. रेलनगरी चित्तरंजन वैसे तो हरियाली से आच्छादित है. यहां की हरियाली की चर्चा चारों ओर है. यह हरियाली कायम रहे इसके लिए यहां के निवासियों का भी भरपूर सहयोग रहता है. एक पेड़ बेटी के नाम मुहिम का समर्थन करते हुए रेल नगरी में सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन के अवसर पर एस शाही और उनकी दो बेटियों अबीर और अविका शाही ने छायादार पौधरोपण कर संदेश दिया है. इन जुड़वा मासूम बेटियों ने पीपल के पौधे अपने पिता के साथ लगाये. इनके पिता ने बताया कि इन दो जुड़वा बेटियों का बुधवार को जन्मदिन था. शाही ने कहा कि वह प्रत्येक मौके पर अपने परिवार के संग पौधरोपण करते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >